SSC MTS परीक्षा 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा 2 जनवरी 2026 को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की गई है। एसएससी मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2026 से किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे इस तारीख को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखें। एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि से संबंधित आधिकारिक नोटिस यहां पर भी उपलब्ध कराया गया है।

SSC MTS Exam Date 2026 एक नज़र
| Recruitment Organization | Staff Selection Commission (SSC) |
| Post Name | MTS (Non-Technical), Havaldar |
| Vacancies | 8021 Posts |
| Salary/ Pay Scale | Level-1 |
| Job Location | All India |
| Category | SSC MTS Exam Date 2026 |
| Mode of Apply | Online |
| Application form filling date | 26 June to 24 July 2025 |
| Exam Date | Starting 4th February 2026 |
| Official Website | ssc.gov.in |
SSC MTS Exam Date 2026 लेटेस्ट न्यूज़
एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 जून से 24 जुलाई 2025 तक चालू रही। इस भर्ती के तहत कुल 8021 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के लिए 6078 पद, 18 से 27 वर्ष आयु वर्ग के लिए 732 पद, और हवलदार पद के लिए 1211 पद निर्धारित किए गए हैं।
एसएससी एमटीएस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चपरासी, चौकीदार, जमादार, माली, गेटकीपर जैसे पदों पर भर्तियां की जाती हैं। इसके अलावा, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में हवलदार पद पर भी नियुक्तियां की जाती हैं। मौजूदा समय में कर्मचारी चयन आयोग कुल 8021 पदों पर भर्तियां करने की प्रक्रिया में है।
कर्मचारी चयन आयोग ने 2 जनवरी 2026 को परीक्षा तिथि से संबंधित नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2026 से शुरू होगा। यह परीक्षा कई दिनों तक चलेगी। इस बारे में विस्तृत अधिसूचना जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
| Category | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total | ESM |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| MTS-NT (age 18 to 25) | 2859 | 596 | 1486 | 665 | 472 | 6078 | 554 |
| MTS-NT (age 18 to 27) | 323 | 89 | 215 | 56 | 49 | 732 | 64 |
| Havaldar (CBIC & CBN) | 531 | 132 | 293 | 149 | 106 | 1211 | 120 |
| Grand Total | 3713 | 817 | 1994 | 870 | 627 | 8021 | 738 |
SSC MTS एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित किया जाएगा, जो हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। परीक्षा के पहले सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि दूसरे सेक्शन में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक काटा जाएगा। प्रत्येक सेक्शन को हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा। न्यूनतम अंकों की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह सीमा 25% और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 20% निर्धारित की गई है।
| Subject | Questions | Marks |
| Numerical & Mathematical Ability (Session-1) | 20 | 60 |
| Reasoning Ability & Problem Solving (Session-1) | 20 | 60 |
| Total Marks | 40 | 120 |
| General Awareness (Session-2) | 25 | 75 |
| English Language & Comprehension (Session-2) | 25 | 75 |
| Total Marks | 50 Questions | 150 Marks |
सेशन 1 और सेशन 2 का समय 45 – 45 मिनट का है
एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 2026 कैसे चेक करें
- सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड विकल्प को चुनें।
- फिर एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा तिथि 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- ऐसा करने पर, आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक परीक्षा तिथि का नोटिस प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके बाद, अपनी परीक्षा की तिथि ध्यानपूर्वक जांच लें।
एसएससी एमटीएस परीक्षा तिथि 2026 महत्वपूर्ण सूचना
| SSC MTS Exam Date 2026 | Starting 4th February 2026 |
| SSC MTS Exam Date 2026 Notice | Click Here |
| Official Website | ssc.gov.in |