Bank of India Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 514 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए सभी पात्र भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 5 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।

बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | Bank of India (BOI) |
| पोस्ट नाम | Credit Officer (GBO) |
| Advt No. | Credit Officer (GBO) 2025-26/01 |
| Scale | SMGS-IV, MMGS-III & MMGS-II |
| Vacancies | 514 Posts |
| सैलरी / पे स्केल | ₹64,820 | ₹85920 | ₹1,02,300 |
| जॉब लोकेशन | All India |
| केटेगरी | Bank Of India Credit Officer Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | Online |
| फॉर्म स्टार्ट डेट | December 2025 |
| अंतिम तिथि | January 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | bankofindia.bank.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| Application Start Date | 20 December 2025 |
| Application Last Date | 5 January 2026 |
| Exam Date | To be notified |
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
| केटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
| General / OBC / EWS | Rs. 850 |
| SC / ST / PwBD | Rs. 175 |
| Payment Mode | Online |
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 ऐज लिमिट
बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 25 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जो स्केल के अनुसार तय की गई है। आयु की गणना 1 नवंबर 2025 को आधार मानते हुए की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में अतिरिक्त डिग्री या डिप्लोमा भी होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास कार्य अनुभव भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का संदर्भ लिया जा सकता है।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न
| S. No. | Name of the Tests | No. of Questions | Maximum Marks |
| 1. | English Language | 25 | 25 |
| 2. | Reasoning | 25 | 25 |
| 3. | Quantitative Aptitude | 25 | 25 |
| 4. | Professional Knowledge relevant to the post | 75 | 75 |
| Total | 150 | 150 |
टाइम ड्यूरेशन 120 मिनट्स का होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा में न्यूनतम 35% अंक और आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना आवश्यक होगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर कुल अंक का चौथाई भाग काट लिया जाएगा। इसके बाद, साक्षात्कार के लिए तीन गुना अधिक उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, और साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होगा।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- अभ्यर्थी को सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाना होगा।
- इसके बाद, करियर सेक्शन में जाकर रिक्रूटमेंट नोटिस पर क्लिक करना होगा।
- फिर, बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2025-26 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
- पात्रता सुनिश्चित होने के बाद, आवेदन करने के लिए “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सतर्कता से सही-सही भरें।
- इसके बाद, अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़, पासपोर्ट साइज की नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवश्यक आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद, आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और उसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Start Bank Of India Recruitment 2026 form | 20 December 2025 |
| Last Date Online Application form | 5 January 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | bankofindia.bank.in |