Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026: राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जिला अनुसार जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत राजस्थान की 10वीं और 12वीं पास महिलाएं आवेदन करने की पात्र हैं। महिला अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। गौरतलब है कि आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन अलग-अलग जिलों के हिसाब से जारी किया जाता है, जिससे प्रत्येक जिले की आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग निर्धारित होती है।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक महिला उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से या निकटतम बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर आखिरी तारीख से पहले संबंधित स्थान पर जमा करना आवश्यक है। यह ध्यान देना जरूरी है कि जिस ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया जा रहा है, आवेदिका को वहां की स्थानीय निवासी होना चाहिए।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान |
| पोस्ट नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन |
| पदों की संख्या | 2000+ |
| योग्यता | 10वीं और 12वीं पास |
| जॉब लोकेशन | गृह जिला (राजस्थान) |
| केटेगरी | Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | ऑफलाइन |
| अभ्यर्थी की पात्रता | राजस्थान राज्य की महिला अभ्यर्थी |
| नियुक्ति प्रक्रिया | नियमानुसार मेरिट लिस्ट |
| ऑफिसियल वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 लेटेस्ट न्यूज़
महिला अभ्यर्थी को उसी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए चयनित किया जाएगा, जो उस राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी हो। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को उनके ससुराल और मायके, दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जाएगा। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में विवाहित और अविवाहित महिलाएं दोनों पात्र हैं। जिन केंद्रों के कवरेज क्षेत्र में 50% से अधिक जनसंख्या अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक वर्ग की है, वहां प्राथमिकता के आधार पर उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा। साथ ही, आवेदक महिला के घर में शौचालय होना और उसका नियमित उपयोग सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा।
आंगनवाड़ी साथिन पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है, और इनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती के लिए प्रत्येक जिले में आवेदन करने की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती से संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रवार, ग्राम पंचायतवार या वार्डवार रिक्त पदों की संख्या, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन तथा वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, जिसे महिला अभ्यर्थी बिना किसी शुल्क के भर सकती हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 ऐज लिमिट
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में साथिन पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए यह आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक रहेगी। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष योग्यजन महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में साथिन पद के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 अप्लाई कैसे करे
- महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर सबसे पहले जाना होगा।
- इसके बाद, अभ्यर्थी को अपने संबंधित जिले की आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़े आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करना होगा।
- नोटिफिकेशन में उल्लिखित सभी जानकारी को अच्छी तरह से पढ़कर अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें।
- फिर आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें या इसे संबंधित कार्यालय से निशुल्क प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही और सटीक तरीके से भरें।
- फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां संलग्न करें।
- अंत में, इन सभी कागजात को निर्धारित प्रारूप में एक लिफाफे में डालकर दिए गए पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Last Date | प्रत्येक जिले वाइज अलग-अलग |
| Official Notification | Bharatpur District, Udaipur District, Ajmer District, Dholpur District, Beawar District, Deeg District, Barmer District, Bikaner District, Rajsamand District, Didwana-Kuchaman, Jodhpur district, Sawai Madhopur-1st, 2nd, 3rd |
| Official Website | wcd.rajasthan.gov.in |