Rajasthan Woman Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान में महिला पर्यवेक्षक के 72 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती के तहत केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं, जिन्हें स्नातक स्तर की समान पात्रता परीक्षा 2024 में योग्य घोषित किया गया हो। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होकर 5 फरवरी 2026 तक चलेगी।

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| पोस्ट नाम | Supervisor (Woman) |
| Advt No. | 02/2026 |
| Vacancies | 72 Posts |
| सैलरी / पे स्केल | Pay Matrix Level 7 |
| जॉब लोकेशन | Rajasthan |
| केटेगरी | RSSB Woman Supervisor Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | Online |
| फॉर्म स्टार्ट डेट | 7 January 2026 |
| अंतिम तिथि | 5 February 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| Application Start Date | 7 January 2026 |
| Application Last Date | 5 February 2026 |
| Exam Date | 18 June 2026 |
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 वेकन्सी डिटेल्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समेकित बाल विकास सेवाओं (महिला एवं बाल विकास विभाग) के अंतर्गत महिला पर्यवेक्षक के 72 पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों में 57 स्थान गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 15 स्थान अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
| कास्ट | |
| सामान्य वर्ग और राजस्थान राज्य से बाहर के उम्मीदवार | ₹600 |
| राजस्थान राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | ₹400 |
| दिव्यांगजन | ₹400 |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड |
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 ऐज लिमिट
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। चूंकि राजस्थान में पिछले एक वर्ष से महिला पर्यवेक्षक की भर्ती नहीं हुई है, सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी गई है।
न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
अधिकतम आयु = 40 वर्ष
आयु सीमा की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।
आयु में छूट
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है।
- विधवा और विवाह विच्छेदित महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
- भूतपूर्व सैनिकों और अन्य पात्र व्यक्तियों को संबंधित नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
- पिछले एक वर्ष से महिला पर्यवेक्षक भर्ती प्रक्रिया आयोजित न होने के कारण सभी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास RSCIT या इसके समकक्ष कोई कंप्यूटर कोर्स होना चाहिए। साथ ही, आवेदन करने वाली महिलाओं को समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर 2024 में उत्तीर्ण करनी होगी।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आधारित होगी, जो 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न
| प्रथम खण्ड | (क) भाषा ज्ञान, तर्क शक्ति एवं सामान्य ज्ञान | अंक–115 |
| 1 | सामान्य हिन्दी | 25 |
| 2 | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
| 3 | गणित एवं सामान्य तर्क शक्ति | 25 |
| 4 | सामान्य ज्ञान | 30 |
| (ख) प्रवृत्तकीय गुण | 20 |
| द्वितीय खण्ड | अंक–85 | |
| (क) पोषण व स्वास्थ्य का ज्ञान तथा योजनाएं | ||
| 1 | पोषण | 10 |
| 2 | जीवन की विभिन्न अवस्थाओं में पोषण का महत्व | 08 |
| 3 | गर्भवती की देखभाल | 08 |
| 4 | टीकाकरण | 08 |
| 5 | स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न कार्यक्रम | 15 |
| 6 | कुपोषण | 08 |
| 7 | सामान्य बीमारियों की जानकारी | 08 |
| (ख) शिशु की प्रारम्भिक देखभाल एवं शिक्षा | ||
| 1 | बाल विकास का परिचय | 10 |
| 2 | शाला पूर्व शिक्षा परिचय | 10 |
| कुल अंक | 200 |
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 अप्लाई कैसे करे
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, “कैंडिडेट कॉर्नर” सेक्शन में दिए गए “एडवर्टाइजमेंट” लिंक पर क्लिक करें।
- महिला पर्यवेक्षक 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि कर लें।
- इसके बाद, एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करें।
- लॉगिन के लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। लॉगिन के बाद “रिक्रूटमेंट पोर्टल” में जाएं और “Rajasthan Woman Supervisor Recruitment 2026” के “अप्लाई नाउ” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- फिर, वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के माध्यम से आपकी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अंत में, आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2026 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Start Rajasthan Woman Supervisor Recruitment 2026 form | 7 January 2026 |
| Last Date Online Application form | 5 February 2026 |
| अप्लाई ऑनलाइन | Apply Now |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download here |
| RSSB Woman Supervisor Syllabus | Click Here |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |