SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का परिणाम जारी

एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जून से 4 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के तहत कुल 14,582 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर से 26 सितंबर और 10 अक्टूबर 2025 को किया गया था। इसके बाद, परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी 16 अक्टूबर 2025 को जारी की गई। उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यर्थियों से 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2025 की रात 9:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था।

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का परिणाम 18 अक्टूबर 2025 को घोषित किया गया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले सभी उम्मीदवार अब एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग ने टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स दोनों जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने टियर 1 परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और टियर 2 परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं

Leave a Reply