राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने थर्ड ग्रेड शिक्षक लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा दो पारियों में होगी, जिसमें पहली पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल या बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान तीसरी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 ओवरव्यू
| Recruitment Organization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Advt No. | 08/2025 and 09/2025 |
| पोस्ट नाम | 3rd Grade School Teacher (Primary/ Upper Primary) |
| वैकेंसी | 7759 Posts |
| जॉब लोकेशन | Rajasthan |
| Salary/ Pay Scale | Level-10 |
| Category | Rajasthan 3rd Grade Teacher Admit Card 2026 |
| Mode of Apply | Online |
| Application form filling date | 7 November to 6 December 2025 |
| रीट मैन्स एग्जाम डेट | 17th to 21st January 2026 |
| Admit Card Release Date | 12 January 2026 |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान तीसरी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, जिसे रेट मेंस के नाम से भी जाना जाता है, के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 के बीच आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती के अंतर्गत संस्कृत शिक्षा विभाग के लेवल प्रथम के लिए 636 पद, प्राथमिक शिक्षा विभाग के लेवल प्रथम के लिए 5000 पद, और संस्कृत शिक्षा विभाग के लेवल द्वितीय के लिए 2123 पद निर्धारित किए गए हैं। साथ ही, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने लेवल प्रथम और लेवल द्वितीय दोनों के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न भी जारी कर दिया है। अब राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।
| क्र.सं. | परीक्षा का नाम | परीक्षा दिनांक | परीक्षा समय |
| 1. | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (सामान्य) | 17-01-2026 | प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक |
| 2. | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Science Maths) | 18-01-2026 (Morning) | प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक |
| 3. | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Social Study) | 18-01-2026 (Evening) | अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
| 4. | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (English) | 19-01-2026 (Morning) | प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक |
| 5. | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Hindi) | 19-01-2026 (Evening) | अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
| 6. | प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–प्रथम) (Sanskrit) | 20-01-2026 (Morning) | प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक |
| 7. | उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा–2025 (लेवल–द्वितीय) (Sanskrit) | 20-01-2026 (Evening) | अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.30 बजे तक |
राजस्थान तीसरी ग्रेड शिक्षक एडमिट कार्ड 2026 रिलीज़ डेट
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक परीक्षा 17 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल और आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड, एक फोटो युक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड), और नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन साथ लाना अनिवार्य होगा। पहचान पत्र में फोटो अधिकतम 3 वर्ष पुरानी होनी चाहिए। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित गाइडलाइनों का पालन करना होगा।
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर (रीट मुख्य परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान के 14 जिलों में 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जिसमें कुल 9.54 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से लगभग दो घंटे पहले पहुंचें, क्योंकि परीक्षा प्रारंभ होने से ठीक एक घंटे पहले केंद्र के द्वार बंद कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा जयपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और उदयपुर जिलों में आयोजित की जाएगी।
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद, एडमिट कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें। फिर RSSB 3rd Grade Teacher Admit Card 2026 के लिंक का चयन करें।
- आपका आवेदन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें, इसके बाद ‘गेट एडमिट कार्ड’ पर क्लिक करें
- इसके परिणामस्वरूप, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अपने एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी अच्छी तरह से जांचें और उसका प्रिंटआउट निकाल कर इसे सुरक्षित रखें।
- साथ ही, उम्मीदवार एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 इम्पोर्टेन्ट लिंक्स
| Admit Card Release Date | 12 January 2026 |
| राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 | Link-1st, Link-2nd |
| राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर एडमिट कार्ड 2026 Notice | Click Here |
| राजस्थान 3rd ग्रेड टीचर एग्जाम डेट 2026 Notice | Check Here |
| 3rd Grade Teacher Syllabus | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |