इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत मुंबई डिपार्टमेंट ने इस अधिसूचना को जारी किया है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।
इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड II और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II :: स्टेनोग्राफर ग्रेड द्वितीय के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास या उसके समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
टैक्स असिस्टेंट :: टैक्स असिस्टेंट पद हेतु, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ :: मल्टीटास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
स्टेनोग्राफर और टैक्स असिस्टेंट पदों के लिए अभ्यर्थी को टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, सभी पदों के लिए खेल क्षेत्र से संबंधित योग्यताओं की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से ली जा सकती है। इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन खेल उपलब्धियों और वरीयता, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर होगा।
आवेदन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयकर विभाग मुंबई की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर उपलब्ध अपडेट्स विकल्प में जाकर स्पोर्ट्स कोटा रिक्रूटमेंट 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इसके बाद “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
फॉर्म में आवश्यक सभी विवरण सही-सही भरें। अपने सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी जानकारी अच्छी तरह से सुनिश्चित करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा रिक्रूटमेंट 2026 सैलरी
स्टेनोग्राफर ग्रेड द्वितीय और टैक्स असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-4 के अनुसार ₹25,500 से ₹81,100 तक वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए वेतन स्तर-1 के तहत ₹18,000 से ₹56,900 तक का वेतनमान तय किया गया है।
इनकम टैक्स स्पोर्ट्स कोटा रिक्रूटमेंट 2026 महत्वपूर्ण लिंक