Rajasthan LDC Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और कार्यालयों में लिपिक ग्रेड द्वितीय (कनिष्ठ सहायक) के 10,644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए 2024 में आयोजित सीनियर सेकेंडरी स्तर की समान पात्रता परीक्षा में योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक चलेगी।

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| पोस्ट नाम | क्लर्क ग्रेड-II / जूनियर असिस्टेंट |
| Advt No. | 2026 |
| Vacancies | 10644 पद |
| सैलरी / पे स्केल | पे मैट्रिक्स लेवल 5 |
| जॉब लोकेशन | राजस्थान |
| केटेगरी | RSSB LDC Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | ऑनलाइन |
| फॉर्म स्टार्ट डेट | 15 January |
| अंतिम तिथि | 13 February 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| Application Start Date | 15 January 2026 |
| Application Last Date | 13 February 2026 |
| Exam Date | 5 and 6 July 2026 |
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 वेकन्सी डिटेल्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एलडीसी के 10,644 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसमें 9,642 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 1,002 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए रखे गए हैं।
| क्र.सं./ पद कोड | विभाग का नाम | सेवा नियम | पद का नाम | गैर अनुसूचित क्षेत्र | अनुसूचित क्षेत्र | कुल योग |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1. | राजस्थान लोक सेवा आयोग | राजस्थान लोक सेवा आयोग (लिपिकवर्गीय एवं अधीनस्थ) नियम तथा विनियम, 1999 यथा संशोधित | लिपिक ग्रेड–II | 06 | – | 06 |
| 2. | प्रशासनिक सुधार विभाग (राज्य के अधीनस्थ विभाग/कार्यालय) | राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा नियम–1999 एवं समय–समय पर यथा संशोधित | कनिष्ठ सहायक | 8827 | 979 | 9806 |
| 3. | कृषि विपणन निदेशालय (कृषि उपज मंडी समिति) | राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा नियम, 1975 यथा संशोधित | कनिष्ठ सहायक | 581 | 19 | 600 |
| 4. | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड | राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) उप नियम (Bye law) 1977 यथा संशोधित | कनिष्ठ सहायक | 98 | – | 98 |
| 5. | राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड | राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल कर्मचारी सेवा नियम तथा विनियम, 1993 (यथा संशोधित) | कनिष्ठ सहाय | 46 | 04 | 50 |
| 6. | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी सेवा नियम–2004 यथा संशोधित | लिपिक ग्रेड–II | 84 | – | 84 |
| कुल पद | 9642 | 1002 | 10644 |
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
| कास्ट | शुल्क |
| सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के उम्मदवारो के लिए | ₹600 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए | ₹400 |
| सभी दिव्यांगजन | ₹400 |
| माध्यम | ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड |
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 ऐज लिमिट
राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानते हुए की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 40 Years
- Age Limit Calculation: Based on 1 January 2027.
सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को भी 5 वर्ष की छूट दी गई है।
इसी प्रकार, ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट निर्धारित की गई है।
विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में आयु सीमा पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
भूतपूर्व सैनिकों सहित अन्य पात्र वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्राप्त होगी।
साथ ही, सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
ब्रीफराजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए उम्मीदवार को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही, उसके पास RSCIT या इसके समकक्ष डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को CET 12वीं स्तर की परीक्षा 2024 भी उत्तीर्ण करनी होगी।
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 के तहत उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। यह भी जानकारी दी गई है कि राजस्थान एलडीसी भर्ती की परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 अप्लाई कैसे करे
- सबसे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, एलडीसी 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करें।
- इसके उपरांत, एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं और Rajasthan LDC Recruitment 2026 के “अप्लाई नाउ” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- अपनी सभी आवश्यक दस्तावेज, हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- इसके बाद, वन टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में, सारी जानकारी को जांचने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न
| प्रश्न पत्र | अवधि | अंक |
| 1. सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित | 3 घंटे | 100 |
| 2. सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी | 3 घंटे | 100 |
- लिखित परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर आयोजित किए जाएंगे, जिनकी अवधि प्रत्येक 3 घंटे की होगी।
- प्रत्येक पेपर का पूर्णांक 100 होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से संचालित की जाएगी।
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है, जिसमें गलत उत्तर पर अंक का एक तिहाई कटेगा।
- केवल वही अभ्यर्थी, जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, दूसरे चरण की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
| विवरण | अवधि | अंक |
| 1. कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण – गति परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 1. कम्प्यूटर पर हिन्दी में टंकण – दक्षता परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 2. कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – गति परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
| 2. कम्प्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण – दक्षता परीक्षण | 10 मिनट | 25 |
राजस्थान एलडीसी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| अप्लाई ऑनलाइन | Apply Now |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download here |
| Rajasthan LDC Syllabus | Click Here |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |