SSB SI भर्ती 2026: सशस्त्र सीमा बल ने सब-इंस्पेक्टर के 51 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में सभी भारतीय महिला और पुरुष उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। सशस्त्र सीमा बल सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होकर 4 मई 2026 तक जारी रहेगी।

SSB SI भर्ती 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | सशस्त्र सीमा बल (SSB) |
| पोस्ट नाम | सब-इंस्पेक्टर (SI) |
| Advt No. | 524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025 |
| Vacancies | 51 पद |
| सैलरी / पे स्केल | लेवल-6, ₹35,400 to ₹112,400 पर महीना |
| जॉब लोकेशन | ऑल इंडिया |
| केटेगरी | SSB Sub-Inspector Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | ऑनलाइन |
| फॉर्म स्टार्ट डेट | 21 March 2026 |
| अंतिम तिथि | 4 May 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | To be notified |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| Application Start Date | 21 March 2026 |
| Application Last Date | 4 May 2026 |
| Exam Date | To be notified |
SSB SI भर्ती 2026 वेकन्सी डिटेल्स
सशस्त्र सीमा बल के अंतर्गत ग्रुप बी श्रेणी में सब-इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स), सब-इंस्पेक्टर (पायनियर) और सब-इंस्पेक्टर (कम्युनिकेशन) के कुल 51 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
| पद का नाम | वैकंसी |
| Sub Inspector (Staff Nurse) | 10 |
| Sub Inspector (Pioneer) | 21 |
| Sub Inspector (Communication) | 20 |
SSB SI भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
एसएसबी सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिक और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।
| केटेगरी | फीस |
| General / OBC / EWS | Rs. 200/- |
| SC / ST / Women / Ex-Servicemen | Exempted |
| Payment Mode | Online |
SSB SI भर्ती 2026 ऐज लिमिट
सशस्त्र सीमा बल में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए 2026 की भर्ती में अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 20 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट का प्रावधान दिया गया है।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 30 Years
- Age Limit Calculation: Based on 20 April 2026
SSB SI भर्ती 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
सशस्त्र सीमा बल में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारो के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
SSB SI भर्ती 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
सशस्त्र सीमा बल सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के तहत अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, कौशल प्रशिक्षण और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
SSB SI भर्ती 2026 अप्लाई कैसे करे
- सबसे पहले सीमा सशस्त्र बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद एसएसबी सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना आवश्यक है।
- फिर “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही तरीके से भरनी चाहिए।
- इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करना होगा।
- अपनी वर्ग (कैटेगरी) के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- सभी विवरण भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर लें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
SSB SI भर्ती 2026 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Start SSB SI Recruitment 2026 form | 21 March 2026 |
| Last Date Online Application form | 4 May 2026 |
| अप्लाई ऑनलाइन | Apply Now |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download here |
| ऑफिसियल वेबसाइट | ssb.gov.in |