India Post Driver Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ऑफिस ने ड्राइवर के 48 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए आवेदकों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

India Post Driver Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organization | Department of Posts, India |
| Post Name | Staff Car Driver |
| Vacancies | 48 Posts |
| Salary/ Pay Scale | Level-2, ₹19900 से ₹63200 |
| Job Location | Ahmedabad Circle |
| Category | India Post Driver Recruitment 2026 |
| Mode of Apply | Offline |
| Eligibility | 10th pass + light and heavy driving licenses |
| Age Limit | 18 to 27 Years |
| Application form filling date | 15 December 2025 to 19 January 2026 |
| Official Website | indiapost.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
|---|---|
| Notification Release Date | 15 December 2025 |
| Application Last Date | 19 January 2026 |
| Exam Date | To be notified |
पदों की संख्या
इंडिया पोस्ट ने अहमदाबाद सर्कल के सीनियर मैनेजर मेल मोटर सर्विस के तहत स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 48 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 30 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 4 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 11 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 2 पद शामिल हैं। इसके अलावा एक्स-सर्विसमैन के लिए भी 2 पद निर्धारित किए गए हैं।
इंडिया पोस्ट ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन फीस
| फीस | शुल्क |
|---|---|
| सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग | ₹100 |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सभी महिलाओं | निशुल्क |
इंडिया पोस्ट ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 ऐज लिमिट
इंडिया पोस्ट में स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। इसके तहत, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी-एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 27 Years
- Age Limit Calculation: Based on 19 January 2026.
इंडिया पोस्ट ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 योग्यता
इंडिया पोस्ट में स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है। साथ ही, उसके पास लाइट और हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। उम्मीदवार को मोटर मेकैनिज्म की बुनियादी जानकारी रखने के साथ-साथ कम से कम 3 वर्षों का ड्राइविंग अनुभव भी होना चाहिए।
इंडिया पोस्ट ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
इंडिया पोस्ट ड्राइवर भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-2 पे स्केल में 19,900 से 63,200 रुपये प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाएगा।
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, मोटर मैकेनिज्म और ट्रैफिक से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी और इसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है।
प्रायोगिक परीक्षण में दो पेपर होंगे, प्रत्येक 10 अंकों का। हर पेपर के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों की पात्रता भी सुनिश्चित करनी होगी। सामान्य वर्ग के लिए प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक आवश्यक हैं, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 37% तथा एससी/एसटी वर्ग को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
इंडिया पोस्ट ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए अप्लाई कैसे करे
अभ्यर्थी को सबसे पहले इंडिया पोस्ट स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और अपनी पात्रता की पुष्टि करनी होगी।
इसके बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें मांगी गई सभी जानकारी सही और स्पष्ट रूप से भरनी होगी। साथ ही, सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियां आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करनी होंगी।
इसके बाद पूरे सेट को निर्धारित प्रारूप के अनुसार एक उपयुक्त आकार के लिफाफे में रखकर नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा। यह सुनिश्चित करें कि आवेदन फॉर्म तय सीमा तक या उससे पहले सही प्रारूप में निर्दिष्ट पते पर पहुंच जाए।
इंडिया पोस्ट ड्राइवर रिक्रूटमेंट 2026 इम्पोर्टेन्ट लिंक्स
| Start India Post Driver Recruitment 2026 form | 15 December 2025 |
| Last Date Offline Application form | 19 January 2026 |
| Apply Online | Download here |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | indiapost.gov.in |