इंडिया पोस्ट ने जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) के 30,000 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सभी राज्यों के पुरुष और महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 2 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद, आवेदन में सुधार की प्रक्रिया 18 फरवरी से 19 फरवरी 2026 को शाम 5:00 बजे तक होगी।

इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | इंडिया पोस्ट ऑफिस |
| पोस्ट नाम | ग्रामीण डाक सेवक (GDS) |
| Advt No. | 2026 |
| Vacancies | 30000+ पद |
| सैलरी / पे स्केल | ₹10,000 to ₹24,470 |
| ऐज लिमिट | 18 to 40 year |
| केटेगरी | India Post GDS Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | ऑनलाइन |
| फॉर्म स्टार्ट डेट | 2 February 2026 |
| अंतिम तिथि | 16 February 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | indiapost.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| ऑनलाइन वन टाइम रजिस्ट्रेशन | 31 January to 14 February 2026 |
| Application Start Date | 2 February 2026 |
| Application Last Date | 16 February 2026 |
| Exam Date | To be notified |
इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 एप्लीकेशन फीस
| Payment Mode | ऑनलाइन |
| General / OBC / EWS (Male) | ₹100 |
| SC / ST / PwBD / Women / Transgender | Exempted |
इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 ऐज लिमिट
इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक पद हेतु अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि को आधार मानकर की जाएगी। इसके साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुरूप अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 40 Years
- Age Limit Calculation: Based on 16 February 2026
ऐज रिलैक्सेशन
| श्रेणी | अधिकतम आयु में छूट |
| SC / ST | 5 वर्ष |
| OBC | 3 वर्ष |
| EWS | कोई छूट नहीं |
| PwD (दिव्यांग) | 10 वर्ष |
| PwD + OBC | 13 वर्ष |
| PwD + SC / ST | 15 वर्ष |
इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी जैसे अनिवार्य विषयों के साथ परीक्षा पास की हो। साथ ही, जिस पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस राज्य की स्थानीय भाषा का अध्ययन अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा तक अवश्य किया हो।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी को कंप्यूटर और स्मार्टफोन के उपयोग की जानकारी होनी चाहिए। उसके पास साइकिल चलाने का भी ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही, आवेदक के पास जीडीएस के अलावा आजीविका के लिए अन्य आय का स्रोत भी होना चाहिए।
इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 में न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। मेरिट लिस्ट तैयार करते समय अंकों का प्रतिशत चार दशमलव स्थानों तक गिना जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी।
इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 अप्लाई कैसे करे
सबसे पहले उम्मीदवार इंडिया पोस्ट जीडीएस की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
इसके बाद, नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर इंडिया पोस्ट जीडीएस रिक्रूटमेंट 2025 के आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
फिर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और ओटीपी की मदद से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें और अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।
अपने आवश्यक दस्तावेज, हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित प्रारूप में स्कैन करके अपलोड करें।
उम्मीदवार को अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
अंत में, सारी जानकारी को दोबारा जांचें और आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर इसे सुरक्षित रखें।
इंडियन पोस्ट GDS रिक्रूटमेंट 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Start Online One Time Registration | 31 January to 14 February 2026 |
| Start India Post GDS Recruitment 2026 form | 2 February 2026 |
| अप्लाई ऑनलाइन | Apply Now |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download here |
| ऑफिसियल वेबसाइट | indiapost.gov.in |