Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि विभाग में 1100 कृषि पर्यवेक्षक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसके तहत महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा, जिसे एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भरा जा सकता है। राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी 2026 तक चलेगी।

राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| पोस्ट नाम | Agriculture Supervisor |
| Advt No. | 03/2026 |
| Vacancies | 1100 Posts |
| सैलरी / पे स्केल | Pay Matrix Level 5 |
| जॉब लोकेशन | Rajasthan |
| केटेगरी | RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | Online |
| फॉर्म स्टार्ट डेट | 13 January 2026 |
| अंतिम तिथि | 11 February 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
| Application Start Date | 13 January 2026 |
| Application Last Date | 11 February 2026 |
| Exam Date | 18 April 2026 |
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 वेकन्सी डिटेल्स
राजस्थान कृषि विभाग ने कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 944 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 156 पद निर्धारित किए गए हैं।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
| कास्ट | फीस |
| सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों | ₹600 |
| राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | ₹400 |
| दिव्यांगजन | ₹400 |
ऐज लिमिट
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। पिछले दो वर्षों से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती आयोजित न होने की वजह से सभी अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है। इसके साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
अधिकतम आयु = 40 वर्ष
आयु सीमा की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।
आयु में छूट
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
- ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के पुरुषों को भी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है
- इन्हीं वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए यह छूट बढ़ाकर 10 वर्ष तक दी गई है।
- विधवा और विवाह विच्छेदित महिलाओं के लिए आयु सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।
- भूतपूर्व सैनिकों और अन्य श्रेणियों को नियमों के अनुरूप आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
- इसके अलावा, पिछले 2 वर्षों से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती नहीं होने के कारण, सभी अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
अभ्यर्थी को भारत की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी, कृषि उद्यान में बीएससी ऑनर्स या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा कृषि विषय के साथ पास होना अनिवार्य है।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 एग्जाम पैटर्न
| प्रश्न पत्र का भाग | विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| भाग–I | सामान्य हिन्दी | 15 | 45 |
| भाग–II | राजस्थान का सामान्य ज्ञान, इतिहास एवं संस्कृति | 25 | 75 |
| भाग–III | शस्य विज्ञान | 20 | 60 |
| भाग–IV | उद्यानिकी | 20 | 60 |
| भाग–V | पशुपालन | 20 | 60 |
| कुल योग | 100 | 300 |
- राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और ओएमआर शीट के आधार पर हल किए जाएंगे।
- हर प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं, जबकि नेगेटिव मार्किंग के तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई भाग यानी 1 अंक काटा जाएगा।
- इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसका कुल स्कोर 300 अंकों का होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद, कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन में जाकर एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर आपको कृषि पर्यवेक्षक 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी है।
- इसके पश्चात, एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें। इसके लिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
- लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं और Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 के “अप्लाई नाउ” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भरें। जरूरी दस्तावेज, हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अंत में, सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Start Rajasthan Agriculture Supervisor Recruitment 2026 form | 13 January 2026 |
| Last Date Online Application form | 11 February 2026 |
| अप्लाई ऑनलाइन | Apply Now |
| ऑफिसियल नोटिफिकेशन | Download here |
| RSSB Agriculture Supervisor Syllabus | Click Here |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |