राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जिला वार जारी कर दिया गया है। इसमें राजस्थान की 10वीं और 12वीं पास महिलाएं आवेदन करने के योग्य हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन हर जिले के लिए अलग-अलग प्रकाशित किया जाता है, इसलिए प्रत्येक जिले की आवेदन की अंतिम तिथि भी भिन्न होती है
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी। इच्छुक महिला उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय से आवेदन फॉर्म निशुल्क प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद आवेदन को निर्धारित प्रारूप में भरकर अंतिम तिथि से पहले तय किए गए स्थान पर जमा करना अनिवार्य होगा। यह ध्यान रखना आवश्यक है कि महिला उम्मीदवार उसी ग्रामीण या शहरी क्षेत्र की स्थानीय निवासी होनी चाहिए, जहां के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए वह आवेदन कर रही है।

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 ओवरव्यू
| Recruitment orgonization | महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान |
| पोस्ट नाम | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन |
| योग्यता | 10वीं और 12वीं पास |
| Vacancies | 2000+ |
| जॉब लोकेशन | गृह जिला (राजस्थान) |
| केटेगरी | Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 |
| मोड ऑफ़ अप्लाई | ऑफलाइन |
| नियुक्ति प्रक्रिया | नियमानुसार मेरिट लिस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 नवीनतम समाचार
महिला अभ्यर्थी हेतु यह आवश्यक है कि वह उसी राजस्व ग्राम या वार्ड की स्थानीय निवासी हो, जहां के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उसका चयन किया जा रहा है। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को उनके मायके और ससुराल दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जाएगा। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया के तहत विवाहित और अविवाहित, दोनों ही महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं। जिन केंद्रों के कवरेज क्षेत्र में 50% से अधिक आबादी SC, ST या अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित है, वहां प्राथमिकता उन्हीं वर्गों की महिला अभ्यर्थियों को दी जाएगी। इसके अलावा, आवेदिका के घर में शौचालय का होना व उसका नियमित उपयोग भी अनिवार्य शर्त है।
आंगनवाड़ी साथिन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती में प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां अलग-अलग रखी गई हैं। इस भर्ती से संबंधित आंगनवाड़ी केंद्रवार, ग्राम पंचायतवार या वार्डवार रिक्त पदों की संख्या, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया जैसी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन व वेबसाइट पर उपलब्ध है।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं निर्धारित किया गया है, और महिलाएं इसे बिना किसी शुल्क के भर सकती हैं।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 ऐज लिमिट
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के तहत साथिन पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए यह सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विशेष योग्यजन महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की गई है।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 एजुकेशन क्वालिफिकेशन
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती में साथिन पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची:
- 10वीं और 12वीं कक्षा की अंकतालिका और प्रमाण पत्र –
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्र –
- आवेदक का मूल निवास प्रमाण पत्र –
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) –
- राशन कार्ड, जन आधार कार्ड, या अन्य पहचान प्रमाण पत्र –
- RSCIT प्रमाण पत्र या इसके समकक्ष कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र –
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) –
- अन्य कोई आवश्यक दस्तावेज जिससे आप लाभ प्राप्त करना चाहते हैं
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 अप्लाई कैसे करे
- सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- वहां से अपने जिले के आंगनबाड़ी भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को वेबसाइट से डाउनलोड करके प्रिंट करें या आप इसे संबंधित कार्यालय से निशुल्क प्राप्त भी कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही तरीके से भरें।
- फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की खुद से प्रमाणित फोटो प्रतियां संलग्न करें।
- आखिर में इन सभी को तय प्रारूप में लिफाफे में रखकर दिए गए पते पर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले जमा करें।
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026 Last Date | प्रत्येक जिले वाइज अलग-अलग |
| Official Notification | Dungarpur district, Bharatpur District, Udaipur District, Ajmer District, Dholpur District, Beawar District, Deeg District, Barmer District, Bikaner District, Rajsamand District, Didwana-Kuchaman, Jodhpur district, Sawai Madhopur-1st, 2nd, 3rd |
| ऑफिसियल वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |