RSSB परीक्षा कैलेंडर 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 5 जनवरी 2026 को विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के तहत बोर्ड ने अपनी 5 भर्तियों की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके अलावा, अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथियां भी जल्द ही जारी की जाएंगी। वर्तमान में, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस के माध्यम से इन तिथियों की घोषणा की है। जो उम्मीदवार इन भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं, वे अब अपनी परीक्षा तिथियां आसानी से जांच सकते हैं।

RSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 नवीनतम समाचार
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। फिलहाल इसमें केवल पांच भर्ती परीक्षाओं की तिथियां शामिल की गई हैं, जबकि अन्य परीक्षाओं की तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी। बोर्ड ने यह कैलेंडर 5 जनवरी 2026 को जारी किया है। इसके अनुसार, राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक (नॉन सीईटी) परीक्षा 18 अप्रैल 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी।
प्रयोगशाला सहायक (नॉन-सीईटी) की परीक्षा 9 मई 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक विज्ञान (नॉन-सीईटी) की परीक्षा 10 मई 2026, रविवार को संपन्न होगी। इसके बाद राजस्थान पर्यवेक्षक (महिला) ग्रेजुएशन स्तर की सीईटी परीक्षा 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। अंत में, राजस्थान वनपाल भर्ती के लिए सीईटी (12वीं स्तर) के आधार पर परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
| क्र. संख्या | परीक्षा का नाम | CET / Non CET | आयोजन तारीख |
| 1 | कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा–2026 | Non CET | 18.04.2026 (शनिवार) |
| 2. | प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)–2026 | Non CET | 09.05.2026 (शनिवार) |
| 3. | प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)–2026 | Non CET | 10.05.2026 (रविवार) |
| 4. | पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा–2026 | CET (Graduation) | 18.06.2026 (गुरुवार) |
| 5. | वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा–2026 | CET (SR. SEC.) | 28.06.2026 (रविवार) |
RSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 कैसे चेक करे
- पहले आपको राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद, न्यूज सेक्शन में जाकर RSSB Exam Calendar 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- ऐसा करने पर राजस्थान परीक्षा कैलेंडर 2026 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब उम्मीदवार अपनी परीक्षा के अनुरूप इसका तिथि विवरण देख सकते हैं।
RSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| RSSB Exam Calendar 2026 | Click Here |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |