DSSSB MTS भर्ती 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के 714 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया में सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन मोड में फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। DSSSB MTS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक चलेगी।

DSSSB MTS Recruitment 2026 Overview
| Recruitment Organization | Delhi Subordinate Services Selection Board |
| Post Name | Multi-Tasking Staff (MTS) |
| Advt No. | 07/2025 |
| Vacancies | 714 Posts |
| Salary/ Pay Scale | Rs. 18000 to 56900 (Level-1), Group-C |
| Job Location | Delhi |
| Category | DSSSB MTS Recruitment 2005-26 |
| Mode of Apply | Online |
| Application form filling date | 17 December 2025 to 15 January 2026 |
| Official Website | dsssb.delhi.gov.in |
Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
| Event | Date |
|---|---|
| Notification Release Date | 11 December 2025 |
| Application Start Date | 17 December 2025 |
| Application Last Date | 15 January 2026 |
| Exam Date | To be notified |
Vacancy Details (पदों का विवरण)
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने मल्टीटास्किंग स्टाफ के कुल 714 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 302 पद, ओबीसी के लिए 212 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 77 पद, अनुसूचित जाति के लिए 70 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 53 पद निर्धारित किए गए हैं।
DSSSB MTS Recruitment 2026 एप्लीकेशन फीस
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
| Category | एप्लीकेशन फीस |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹100 |
| SC / ST / PwBD / Women / Ex-Servicemen | Exempted |
| Payment Mode | Online |
DSSSB MTS Recruitment 2026 ऐज लिमिट
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदकों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, सभी आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- Minimum Age = 18 Years
- Maximum Age = 27 Years
- Age Limit Calculation: 15 January 2025.
- age relaxation will be given as per the rules
DSSSB MTS Recruitment 2026 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
DSSSB MTS Recruitment 2026 सिलेक्शन प्रोसेस
डीएसएसएसबी मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच के माध्यम से किया जाएगा।
| Subjects | Total marks | Questions |
|---|---|---|
| General Awareness | 40 | 40 |
| General Intelligence and Reasoning Ability | 40 | 40 |
| Arithmetic and Numerical Ability | 40 | 40 |
| Test of Hindi language and comprehension | 40 | 40 |
| Test of English language and comprehension | 40 | 40 |
| Total | 200 | 200 |
- इसमें कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर होने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
- इस परीक्षा का कुल अंकभार 200 रहेगा।
- परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय निर्धारित है।
- भाषा संबंधी प्रश्नों को छोड़कर बाकी पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा, जबकि ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक लाने होंगे। इसके साथ ही, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 30% अंक लाने की आवश्यकता होगी। वहीं, एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को उनकी श्रेणी में 5% अंकों की छूट प्रदान की जाएगी।
डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा
- इसके बाद, वैकेंसी सेक्शन पर क्लिक करें। उम्मीदवार को डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2025-26 का आधिकारिक नोटिफिकेशन पूरी तरह से पढ़ना चाहिए।
- इसके बाद, ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
- एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक और सही-सही भरें।
- इसके पश्चात, सभी आवश्यक दस्तावेज, हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और अंतिम रूप से फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
DSSSB MTS भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक
| Start DSSSB MTS Recruitment 2026 form | 17 December 2025 |
| Last Date Online Application form | 15 January 2026 |
| Apply Online | Apply Now |
| Official Notification | Download here |
| Official Website | dsssb.delhi.gov.in |